Read about our Vision which manifests in the international association of personal development businesses, the Sapiens Association...
Trans4mind
Trans4mind
Trans4mind से सम्बंधित
अपने व्यक्तिगत विकास के लिए विश्व की प्रमुख वेबसाइट

~ Trans4mind साइट का परिचय ~

गोपीकृष्ण बाली द्वारा

Trans4mind का उद्देश्य है, स्व: के दर्शन कराने के लिए इंटरनेट की पूरी क्षमता का उपयोग कर, मानवता की चेतना जगा कर उसे पूर्ण विकसित करना. यह व्यक्तिगत विकास के लिए विश्व की प्रमुख वेबसाइट है जो व्यक्तिगत विकास की दुनिया में एक मील का पत्थर के रूप में खड़ी है, क्योंकि यह तैयार हो रही है, प्यार की शक्ति से भरपूर, अनुभव द्वारा कसौटी पर परखी, अनोखे ढंग से प्रस्तुत की गयी जानकारी द्वारा.

गोपीकृष्ण  बाली - सेवा प्रदाता Trans4mind.in  ~ GopiKrishan Bali - Service Provider Trans4mind.in ~

ननमस्ते, और Trans4mind.in में आपका स्वागत है! मैं गोपीकृष्ण बाली हूँ और मैं भारत में Trans4mind .com जो व्यक्तिगत विकास के लिए विश्व की प्रमुख वेबसाइट है के हिंदी संस्करण का सेवा प्रदाता हूँ. Trans4mind .in साइट को चलाने की अभिव्यक्ति मेरी और मेरे सहयोगियों की एक स्वैच्छिक मदद के साथ-साथ उन सब लोगो की मेहनत व अभूतपूर्व योगदान का नतीजा है जिन में पीटर शेफर्ड और वालेस ही प्रमुख है.

यह एक व्यक्तिगत विकास साइट है, जो सभी उपकरणों और विधियों और संसाधनों का संकलन है जिन्हें मैंने लोगों को अपने जीवन के चारों ओर परिवर्तन करने के लिए सबसे अधिक प्रभावशाली पाया है ..... मुझे आशा है और यहाँ की दी जानकारी और यहाँ प्रस्तुत पाठ्यक्रम को देख कर, पढ़ कर व उसे जीवन में अपना कर, आप जो बदलाव अपने जीवन में लाना चाहते हो या उम्मीद करते हो, वह साकार हो जायेगा.

जैसा कि आप जानते हैं, जीवन एक निरंतर सीखने की प्रक्रिया है ... हम अधिक खुश होने और जीवन की पूर्णता के लिए जो भी सीख सकते हैं, और सिर्फ अपने आप के लाभ की चीजें हासिल होने के लिए ही नहीं, अपितु हमारे समुदाय में भी दूसरों के लिए भी जीवन सुन्दर, परिपूर्ण होने के लिए, सदैव प्रयत्न व खोज करते रहते है.

जब आप व्यक्तिगत विकास के इस रास्ते पर चलते है, तब मन में एक सपना होता है कि अपने जीवन में समझ की एक चिंगारी जीवन को खिलने- खुलने के लिए आग का रूप होगी - एक उद्देश्य है कि अपने अद्वितीय प्रतिभा और क्षमता को इस्तेमाल कर, स्वयं की व दुनिया की परिस्थियों में एक आशावादी परिवर्तन लाना है - यह परिवर्तन की कड़ी खोजने के लिए कार्यरत हम सब चाहते है यह सब फलीभूत होने के द्वारा हमें जीवन - प्रेरक के रूप में याद किया जाये.

ऐसा करने के लिए, तुम सच में क्या हो, अपने आप को जानने की, पता लगाने की जरूरत है. हम जो है, जैसे है, जिस भी रूप में है, अपने आप को स्वीकार करे, व अपने आप को प्यार करे. अपने ज्ञान को स्वीकारें, अपने कौशल और अपनी प्रतिभा को आभार के साथ मानें, और उन क्षेत्रों में जहां आप अभी भी सीखने और विकास के लिए अवसर है, की पहचान करें.

हमारे जीवन में हम सभी समस्याओं और अनेक मुद्दों व परिस्थियों से गुजरतें है, और वे प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग अलग हैं - यह सब हमारे जीवन की चुनौतियों. Trans4mind साइट के द्वारा यह संभव है कि आप अपने जीवन की चुनौतियों का एहसास कर - और सही उपकरण, संसाधन व समझ का उपयोग कर, इन चुनौतियों से मिली सीख की मदद लेकर, आप अपने जीवन में इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों के मालिक बन पाते हैं.

चुनौतियां से मिली नई समझ और व्यक्तिगत कौशल को प्राप्त करके, अपने जीवन पर काबू पाने की प्रक्रिया से, आप एक शक्तिशाली जीवन के नए आयाम को विकसित करने के लिए, मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हो. अब आप सशक्त बन, अपने लक्ष्यों और जीवन उद्देश्य को पूरा करने से पीछे नहीं रह जाएँगें.

आप निश्चित रूप से, महान चीजें हासिल करने में सक्षम हैं और मुझे यकीन है कि Trans4mind.in ऐसा करने के लिए समर्थन व मदद करेगा.

कृपया इस पृष्ठ के शीर्ष पर ड्रॉप डाउन मेनू की जाँच करें और साइट में सबसे अधिक महत्वपूर्ण पृष्ठों की, और खोज करें व देखें कि जो जीवन की चुनौतियां आप के लिए सबसे प्रासंगिक हैं, उस के लिए Trans4mind ने जीवन को बदलने के बारे में, व करने के लिए, क्या पेशकश की है.

हम सदैव आपके जीवन में हर सफलता की कामना करते हैं!

धन्यवाद

मुफ्त और प्रभावी संसाधन

शीघ्र उपलब्ध होंगें

नि:शुल्क सेवा ...नि:शुल्क पाठ्यक्रम...नि:शुल्क पढ़ना...
सदस्यता प्राप्त करें अब...    

हम  कोई अवांछित ईमेल प्रचार नहीं  कर रहे हैं आपका पता 100% गोपनीय है और आप आसानी से अपनी सदस्यता समाप्त कर सकते हैं

सब कुछ पहले से ही उपलब्ध है, सिर्फ जरूरत है, स्व:चेतना को जगा कर उस अद्भुत जीवन शक्ति को अनुभव कर, परम आनंदित होने की.
~ गोपी कृष्ण बाली, Trans4mind.in के संस्थापक